समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्विस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शनिवार को कहा, "मेरे मन यह विचार आया था कि भूकंप की तबाही झेलने वाले हैती के लिए हम कुछ कर सकते हैं। इसलिए मैंने अन्य दूसरे बड़े खिलाड़ियों से बात की। सभी ने इसके हामी भरी।"
आस्ट्रेलियन ओपन में शिरकत करने पहुंचे खिलाड़ियों का दोस्ताना मैच देखने के लिए हर टिकट की कीमत 9.3 डॉलर रखी गई है। 15 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके फेडरर ने कहा, "हम युगल और मिश्रित युगल मुकाबले खेलेंगे। इसमें शीर्ष की महिला खिलाड़ी भी भाग लेंगी।"
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हैती के समयानुसार शाम में 4.53 बजे भूकंप आया था। इसका केंद्र राजधानी से 15 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। अधिकारियों का कहना है कि 100,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।