For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत के 4 विकेट गिरे, भोजनकाल तक बने 259 रन (लीड-2)

स्थानीय जौहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में तीसरे दिन के स्कोर एक विकेट पर 122 रन से आगे खेलते हुए गंभीर ने तेजी से रन बटोरे। उन्होंने यहां अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक जड़ा। तीसरे दिन नाइटवाचमैन की भूमिका में मैदान पर उतरे अमित मित्रा ने भी चौथे दिन अर्धशतक लगाया। उनके टेस्ट करिया का यह पहला अर्धशतक था।

गंभीर और मिश्रा के बीच दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई। मिश्रा 50 रन बनाकर महमुदुल्ला का शिकार बन गए। तीसरे दिन ही भारत को दूसरी पारी में वीरेंद्र सहवाग के रूप में पहला झटका लगा था। वह 45 रन बनाकर आउट हो गए थे।

मिश्रा के आउट होने के बाद गंभीर भी पेवेलियन लौट गए। उन्होंने 116 रन बनाए। राहुल द्रविड़ के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। वह 24 रनों के निजी स्कोर पर रनआउट हो गए। खबर लिखे जाने तक वी.वी.एस. लक्ष्मण नौ और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पांच रन बनाकर नाबाद थे।

खेल के तीसरे दिन बांग्लादेश की पहली पारी 242 रनों पर सिमट गई थी। भारत की ओर से जहीर और अमित मिश्रा ने तीन-तीन विकेट लिए। ईशांत और श्रीसंत ने दो-दो विकेट चटकाए। भारतीय टीम की पहली पारी 243 रनों पर सिमट गई थी। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 105 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+