अमेरिका के सबसे प्रशावशाली खिलाड़ी हैं टाइगर वुड्स
वैवाहिक और पेशेवर जीवन में तूफान झेल रहे वुड्स का नाम लगभग दो महीनों के बाद एक अच्छी वजह से चर्चा में आया है। वुड्स को अमेरिका के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर रखा गया है।
मशहूर पत्रिका 'बिजनेस वीक' ने बुधवार को जारी सूची में विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त गोल्फ खिलाड़ी वुड्स को कई एनबीए स्टारों और ओलंपिक स्टार तैराक माइकल फेल्प्स से बड़ा अमेरिकी एथलीट माना है।
इस सूची में वुड्स के बाद एनबीए क्लब क्लेवेलैंड केवालियर्स को दूसरे स्थान पर जगह मिली है जबकि पेशेवर जगत में वुड्स के प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले गोल्फ खिलाड़ी फिल मिकेलसन को चौथा स्थान मिला है।
सेंट लुइस कार्डिनल्स बेसबॉल टीम के खिलाड़ी एल्बर्ट पुजोल्स इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदकों की झड़ी लहाने वाले फेल्प्स सबसे प्रभावशाली अमेरिकी एथलीटों में आठवें स्थान पर हैं।
बीते शनिवार को वुड्स की 19वीं 'प्रेमिका' के नाम का खुलासा हुआ था। इससे पहले, 18 महिलाएं वुड्स के साथ विवाहेतर संबंधों की बात स्वीकार कर चुकी हैं। इन संबंधों के कारण वुड्स का वैवाहिक जीवन लगभग खत्म हो गया है।
पत्नी एलिन नार्डेग्रेन जहां अपने दो बच्चों के साथ उनसे दूर जा चुकी हैं वहीं जिलेट, एक्शेंचर और जनरल मोटर्स सहित कई प्रमुख प्रायोजकों ने उनके साथ करार खत्म कर लिए हैं। वुड्स इन दिनों अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications