For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सचिन व सहवाग का शतक, भारत को 46 रनों की बढ़त (लीड-7)

By Staff

स्थानीय ईडन गार्डन मैदान पर खेल का दूसरा दिन भारत के इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के नाम रहा। सहवाग ने अपने टेस्ट करियर का 19वां तो सचिन अपने करियर का 47वां शतक लगाया। भारत ने अंतिम सत्र में जल्दी-जल्दी महज पांच रन के अंतराल पर तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। अंतिम सत्र में भारत ने सहवाग, सचिन और एस. बद्रीनाथ के अहम विकेट गंवाए। खेल खत्म होने तक वी. वी. एस. लक्ष्मण नौ और नाइट वाचमैन के रूप में उतरे अमित मिश्रा ने एक रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम कितने रनों की बढ़त हासिल कर सकती है, इसका सारा दारोमदार लक्ष्मण और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर रहेगा।

इससे पहले, दिन के खेल की शुरुआत में भारतीय टीम मेहमान टीम को 296 रनों पर सिमटाने में सफल रही। पहले दिन के स्कोर नौ विकेट पर 266 रनों से आगे खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दूसरे दिन 30 रन जोड़े। अंतिम विकेट भी जहीर खान की झोली में गया। पहले दिन उन्होंने और हरभजन सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए थे।

भारत की ओर से सहवाग और गौतम गंभीर ने पारी की शुरुआत की और दोनों ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की परंतु गंभीर के दुर्भाग्यपूपर्ण ढंग से रनआउट होने से यह शानदार साझेदारी टूट गई। गंभीर ने 25 रन बनाए। गंभीर के पेवेलियन लौटने के बाद मैदान पर उतरे युवा बल्लेबाज मुरली विजय कुछ खास नहीं कर सके। वह महज सात रन बनाकर मॉर्न मॉर्कल का शिकार बने।

इसके बाद सहवाग और सचिन ने तीसरे विकेट के लिए 249 रनों की साझेदारी की। सहवाग ने अपने खास आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 87 गेंदों में शतक पूरा किया। उधर, इत्मीनान से बल्लेबाजी कर रहे सचिन ने भी अपने टेस्ट करियर का 47वां शतक जड़ा। उन्होंने इसके लिए 194 गेंदों का सामना किया।

चाय के बाद अंतिम सत्र में भारत ने पारी के 71वें ओवर में सहवाग का विकेट गंवा दिया। सहवाग जे. पी. डुमिनी की एक गेंद पर एश्वेल प्रिंस का आसान कैच थमा बैठे। उन्होंने कुल 165 रन बटोरे और इस दौरान 174 गेंदों का सामना किया तथा 23 चौके व दो छक्के जड़े।

अगले ही ओवर में तेंदुलकर भी चलते बने। रयान हैरिस की गेंद पर वह कैलिस को अपना कैच दे बैठे। आउट होने से पहले तेंदुलकर ने 206 गेंदों पर 106 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके जड़े।

सचिन के स्थान पर बल्लेबाजी करने आए बद्रीनाथ कुछ खास नहीं कर सके। वह महज एक रन बनाकर डेल स्टेन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

दो मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। नागपुर में खेले गए पहले मैच में उसने भारत को एक पारी और छह रनों से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+