Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : हरियाणा ने सुरक्षा के लिए केंद्र से मांगे 347 करोड़ रुपये

राज्य सरकार के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एनसीआर में पुलिस व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए केंद्र सरकार से विशेष कोष के रूप में एकमुश्त 312 करोड़ रुपये की मांग की है।

इसके अलावा, 35.41 करोड़ रुपये राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सुरक्षा संबंधी तकनीक को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने को लेकर मांगे गए हैं। अधिकारी ने बताया, "राज्य सरकार ने एक मुश्त विशेष कोष के संबंध में केंद्र सरकार को पहले ही प्रस्ताव भेज दिया है।"

राष्टमंडल खेलों का आयोजन इस वर्ष 3 से 14 अक्टूबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में होना है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने गुड़गांव और फरीदाबाद जैसे एनसीआर के शहरों को मेगा सिटी का दर्जा भी देने की मांग की है।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हरियाणा सरकार को अतिथियों की खातिर 7,000 होटल कमरों की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार इस दिशा में काम शुरू कर चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+