Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हैम्पशायर की ओर से खेलेंगे अफरीदी

लाहौर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के हरफनमौला क्रिकेटर और ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने ब्रिटिश काउंटी हैम्पशायर के साथ करार किया है।

इस करार के तहत अफरीदी आगामी गर्मियों में ब्रिटेन के घरेलू ट्वेंटी-20 कप में हैम्पशायर की ओर से शिरकत करेंगे। इससे पहले श्रीलंकाई गेंदबाज अजंथा मेंडिस भी इसके साथ जुड़ चुके हैं।

स्थानीय समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के अनुसार इस करार के बारे में अफरीदी ने कहा, "मैं हैम्पशायर की ओर से खेलने को लेकर उत्साहित हूं। उम्मीद है कि इंग्लैंड में मैं कामयाब रहूंगा।"

वैसे अपनी शैली के अनुसार अफरीदी ट्वेंटी-20 क्रिकेट के लिए बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वर्ष 2007 के ट्वेंटी-20 की उनकी बदौलत ही पाकिस्तान उपविजेता और 2009 में विजेता बनने में सफल रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+