मुंबई ने 39वीं बार जीती रणजी ट्रॉफ़ी
मैसूर में खेले गए एक रोमांचक मुक़ाबले में मुंबई ने कर्नाटक को छह रन से हराकर रणजी ट्राफ़ी का ख़िताब 39वीं बार जीत लिया है.
जीत के लक्ष्य 338 रन का पीछा करते हुए छह बार की रणजी चैंपियन कर्नाटक की टीम 331 रन बनाकर आउट हो गई.
मनीष पांडेय की 144 रन और सतीश की 75 रन का पारी भी कर्नाटक की हार को नहीं टाल सकी.
अगरकर की गेंदबाज़ी
मुंबई की ओर से अजीत अगरकर ने 81 रन देकर पाँच विकेट चटकाए.
मुंबई ने जीत उस समय दर्ज की है जब सचिन तेंदुलकर, ज़हीर ख़ान और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी टीम में शामिल नहीं थे.
वहीं कर्नाटक की ओर से भारतीय टीम की दीवार के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ नहीं खेल रहे थे.
ये सभी खिलाड़ी इन दिनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट केलने में व्यस्त हैं.
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था और अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए थे.
कर्नाटक के गेंदबाज़ आर विनय कुमार ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 61 रन देकर चार विकेट लिए थे. वहीं ए मिथुन को तीन, एस अरविंद और एसबी जोशी को एक-एक विकेट मिला था.
मुंबई की ओर से वीआर सामंत ने सबसे अधिक 67 रन बनाए थे.
पहली पारी में कर्नाटक की पूरी टीम 130 रन पर सिमट गई थी. मुंबई के एसएम साल्वी ने पाँच, डीएस कुलकर्णी ने दो, अजीत अगरकर और एएम नैयर ने एक-एक विकेट चटकाए थे.
अपनी दूसरी पारी में मुंबई की पूरी टीम 234 रन बनाकर आउट हो गई.
कर्नाटक के ए मिथुन ने छह, आर विनय कुमार ने तीन और एसबी जोशी ने एक बल्लेबाज़ को पैवेलियन भेजा.
जीत के लिए 338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक की ओर से एमके पांडेय ने 144 और जी सतीश ने 75 रन बनाए
इन दोनों के अवाला कर्नाटक का कोई भी बल्लेबाज़ क्रीज़ पर जम नहीं पाया और पूरी टीम 331 रन बनाकर आउट हो गई.
दूसरी पारी में मुंबई की ओर से अजीत अगरकर ने 81 रन देकर पाँच विकेट लिए. वहीं डीएस कुलकर्णी को तीन और इक़बाल अब्दुल्ला को दो विकेट मिला.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
