Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अंडर-19 विश्व कप : भारत ने किया शानदार आगाज (लीड-1)

स्थानीय बर्ट सटक्लिफ ओवल मैदान पर 119 रनों का लक्ष्य पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 25.2 आवरों में दो विकेट खोकर 122 बनाकर शानदार जीत दर्ज की। भारत की ओर से मंदीप सिंह 51 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम को राहुल कन्नौर (35) और मयंक अग्रवाल (10) के रूप में दो झटके लगे।

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान अशोक मेनारिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे बेहद कमजोर मानी जा रही अफगानी टीम ने घुटने टेक दिए। अफगानिस्तान की टीम के खाते में अभी 12 रन जुड़े थे कि सलामी बल्लेबाज जकीउल्लाह जकी महज एक रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजों के आउट होने के सिलसिला शुरू हो गया।

अफगानी टीम 49.2 ओवरों में महज 118 रन ही जोड़ सकी। अफगानिस्तान की ओर से कप्तान नूर-उल-हक ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज जावेद अहमदी ने भी 19 रन जोड़े। भारत की ओर से सौरभ नेत्रवलकर सबसे किफायती और सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 आवरों में 23 रन देकर दो विकेट चटाकाए। उनके अलावा जयदेव उनादकट, गौरव जाठर और मनन शर्मा ने भी दो-दो विकेट लिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+