फोर्स इंडिया के चालक ने निकाला चौथा तीव्र समय
फार्मूला वन सर्किट में मौजूद एकमात्र भारतीय टीम-फोर्स इंडिया के चालक लियूजी ने शनिवार को अपनी वीजेएम03 कार की सवारी करते हुए जेरेज सर्किट में जारी अभ्यास सत्र के तीसरे दिन कुल 80 लैप (सर्किट की ट्रैक का एक चक्कर) पूरे किए।
इस दौरान लियूजी ने एक लैप पूरा करने के लिए एक मिनट 19.650 सेंकेड का समय लिया। जेरेज ट्रैक की लंबाई 4.428 किलोमीटर है।
मैक्लॉरेन-मर्सीडीज टीम के चालक और मौैजूदा विश्व चैम्पियन जेनसन बटन ने सबसे तेज समय निकाला। बटन ने एक लैप पूरा करने के लिए 1 मिनट 18.871 सेकेंड समय लिया।
इस अभ्यास सत्र के बाद फोर्स इंडिया टीम अगले सप्ताह बार्सिलोना जाएगी, जहां 25 से 28 फरवरी के बीच कुल चार दिन तक अभ्यास होगा। पहले दो दिन लियूजी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे जबकि बाकी के दो दिनों तक टीम के वरिष्ठ चालक एड्रियन सुतिल अभ्यास करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications