भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (आईबीएफ) के महासचिव पी.के. मुरलीधरन राजा ने गुरुवार को बताया कि आस्ट्रेलिया ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।
राजा ने कहा, "आस्ट्रेलिया को छोड़कर बाकी सभी देशों ने चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। कनाडा ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। इस चैम्पियनशिप में 15-16 देशों के 120 मुक्केबाजों के बीच श्रेष्ठता की जंग होगी।"
राजा ने बताया कि इस चैम्पियनशिप के लिए तालकटोरा स्टेडियम समय रहते तैयार कर लिया जाएगा। राजा ने यह भी कहा कि इस चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन सुपर कप और पटियाला में आयोजित होने वाले दो सप्ताह के ट्रॉयल के आधार पर किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।