Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लक्ष्मण और धौनी का अर्धशतक, भारत को 200 रनों की बढ़त (लीड-3)

खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 119 ओवरों की बल्लेबाजी के दौरान छह विकेट के नुकसान पर 502 रन बनाए थे। धौनी 96 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि लक्ष्मण ने 147 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों की सहायता से 71 रन बनाए थे।

लक्ष्मण और धौनी सातवें विकेट के लिए 118 रनों की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने एल्वारो पीटरसन (100) और हाशिम अमला (114) के शानदार शतकों की मदद से अपनी पहली पारी में 296 रन बनाए थे।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 342 रन बनाए थे। तीसरे दिन लक्ष्मण और नाइटवाचमैन अमित मिश्रा ने पारी को संभलकर आगे बढ़ाया। छठे विकेट के लिए इन दोनों ने 48 रनों के की साझेदारी की।

मिश्रा 28 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी 38 गेंदों की तेज पारी के दौरान पांच चौके लगाए। खेल के दूसरा दिन सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के नाम रहा था। सहवाग ने अपने टेस्ट करियर का 19वां और तेंदुलकर ने अपने करियर का 47वां शतक लगाया था। सहवाग 165 और सचिन तेंदुलकर 106 रन बनाकर आउट हुए थे।

इससे पहले, भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को 296 रनों के स्कोर पर समेट दिया था। भारत की ओर से जहीर खान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट झटके। लंबे समय बाद लय में लौटे हरभजन सिंह ने भी तीन विकेट चटकाए।

दो मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। नागपुर में खेले गए पहले मैच में उसने भारत को एक पारी और छह रनों से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+