राष्ट्रीय स्कीइंग चैम्पियनशिप के आयोजन पर संशय के बादल
भारतीय शीतकालीन खेल महासंघ ने हिमाचल प्रदेश शीतकालीन खेल संघ को राष्ट्रीय सीनियर एल्पाइन स्कीइंग चैम्पियनशिप की मेजबानी का अधिकार दिया है। इसका आयोजन मनाली से 13 किलोमीटर दूर स्थित सोलंग में सात से 11 फरवरी के बीच होना है।
हिमाचल शीतकालीन खेल संघ के अध्यक्ष आर.सी. नेगी ने आईएएनएस से कहा, "हम बहुत बेसब्री से बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। अगर उपयुक्त मात्रा में बर्फबारी नहीं हुई तो हम गुलाबा में चैम्पियनशिप को आयोजित करने की भी तैयारी कर चुके हैं। यह स्थान सोलंग से 10 किलोमीटर ऊपर की दिशा में है लेकिन वहां चैम्पियनशिप को आयोजित कराने को लेकर कुछ बुनियादी दिक्कतें आ रही हैं।"
नेगी के मुताबिक सोलंग में कम बर्फबारी के कारण हमारे सामने यह दिक्कत आ रही है। स्कीइंग ढलानो पर पिछले पांच-छह वर्षो से जरूरत के मुताबिक बर्फबारी नहीं हुई है।
इस चैम्पियनशिप में सेना, वायुसेना, सीमा सुरक्षा बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की टीमें भी शिरकत करेंगी। कुल मिलाकर इसमें 16 टीमों के 250 से अधिक स्कीयर इसमें हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications