Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन : मरे, सेरेना और हेनिन फाइनल में (राउंडअप)

गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में ब्रिटेन के सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी मरे ने 21 वर्षीय क्रोएशियाई खिलाड़ी मारिन सेलिक को 3-6, 6-4, 6-4, 6-2 से पराजित किया। सेलिक ने 2009 के अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में मरे को हराया था।

मरे 23 वर्ष के अंतराल के बाद आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले पहले ब्रिटिश खिलाड़ी हैं। इससे पहले, 1977 में जॉन लॉयड ओपन एरा में फाइनल में पहुंचे थे। वर्ष 1930 के दशक के बाद से किसी ब्रिटेनवासी ने ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीता है। 1930 के दशक में फ्रेड पेरी ने आठ मेजर एकल खिताब जीते थे।

महिलाओं के एकल वर्ग का खिताबी मुकाबला लगभग दो वर्ष के अंतराल के बाद टेनिस जगत में वापसी करने वाली हेनिन और सेरेना के बीच होगा। पूर्व सर्वोच्च वरीयता खिलाड़ी हेनिन ने चीन की जेई को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से पराजित किया जबकि सेरेना ने चीन की ली ना को कड़े संघर्ष के बाद 7-6 (7-4), 7-6 (7-1) से हराया।

मैच के दौरान सिर्फ एक गेम गंवाने वाली हेनिन ने मात्र 51 मिनट में पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचीं जेई की चुनौती समाप्त कर दी। हेनिन ने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम वर्ष 2008 में आस्ट्रेलियन ओपन के तौर पर ही खेला था। उस समय वह क्वार्टर फाइनल में रूस की खिलाड़ी मारिया शारापोवा के हाथों हार गई थीं। शारापोवा ने उस वर्ष खिताब जीता था।

सेरेना ने पांचवीं बार इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने के लिए ली ना के खिलाफ 33 विनर्स लगाए। ली ना के खाते में 21 विनर्स दर्ज हुए। अपने करियर के 12वें ग्रैंड स्लैम के लिए प्रयासरत सेरेना ने 16वीं वरीयता प्राप्त ली ना के खिलाफ चार मैच प्वाइंट हासिल किए।

वर्ष 2003, 2005, 2007 और 2009 में यहां खिताब जीत चुकीं सेरेना ने जीत के बाद कहा, "मैंने मैच प्वाइंट के दम पर ली ना की चुनौती तोड़ी। ली ना बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें हराना आसान नहीं था और यही सोचकर मैंने अपनी सर्विस को बेहतर रखने की कोशिश की।"

हेनिन और सेरेना के बीच अब तक 13 बार ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में भिड़ंत हो चुकी है। सेरेना ने सात मुकाबले जीते हैं जबकि हेनिन छह बार विजयी रही हैं। हेनिन ने मेलबर्न में 2004 में खिताब जीता है।

हेनिन 20 महीनों तक प्रतिस्पर्धी टेनिस से दूर रहने के बाद वापस लौटी हैं। वापसी के साथ ही ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाना उनके शानदार खेल और प्रतिभा का परिचायक है। सेरेना के सामने वह गंभीर चुनौती पेश करती दिख रही हैं क्योंकि सेरेना जहां 'पावरगेम' पर यकीन रखती हैं वही हेनिन का खेल कलात्कमता और सटीक 'टाइमिंग' का बेहतरीन नमूना पेश करता है।

हेनिन ने कहा, "मैंने इससे बेहतर परिणाम की आशा नहीं की थी। मैं मैच दर मैच के हिसाब से रणनीति बनाकर चल रही हूं। सेरेना के साथ होने वाली भिड़ंत को लेकर मैं खासी रोमांचित हूं। मैं जानती हूं कि खिताबी मुकाबला बेहद रोचक होगा और मैं इसे जीतकर अपना सपना सच करना चाहती हूं।"

दूसरी ओर, जिंबाब्वे की कारा ब्लैक और अमेरिका की लेजेल ह्यूबर की जोड़ी महिलाओं के युगल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गई है। ब्लैक और ह्यूबर की शीर्ष वरीय जोड़ी ने गुरुवार को रूस की मारिया किरिलेंको और पोलैंड की एगनिस्का रेडवांस्का को 6-1, 1-6, 6-3 से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+