Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'आम टीम' से भारत परेशान

वीरेंदर सहवाग की नज़र में जो टेस्ट क्रिकेट की सामान्य टीम है, उसने भारत की ख़ास टीम की शीर्ष बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी.

भारत के ख़िलाफ़ चटगाँव टेस्ट के पहले ही दिन बांग्लादेश की टीम ने जता दिया कि क्रिकेट की दुनिया में कुछ भी दावे के साथ कहना बड़बोलापन है.

शाकिब अल हसन और शहादत हुसैन ने मिलकर आठ विकेट झटके और भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी अपनी चमक खोती नज़र आई.

ख़राब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल प्रभावित रहा और निर्धारित समय से क़रीब आधे घंटे पहले जब पहले दिन खेल रोका गया, उस समय भारत ने आठ विकेट पर 213 रन बनाए थे.

भारतीय टीम की उम्मीद सचिन तेंदुलकर 76 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि उनका साथ निभा रहे हैं ईशांत शर्मा जिनके खाते में सिर्फ़ एक रन है.

सचिन तेंदुलकर के अलावा कप्तान वीरेंदर सहवाग ने ही कुछ अच्छी पारी खेली और 52 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा सभी बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया.

बल्लेबाज़ बांग्लादेश की तेज़ गेंदबाज़ी और स्पिन गेंदबाज़ी के आगे भारतीय बल्लेबाज़ पानी भरते नज़र आए.

एक दिन पहले इसी टीम को वीरेंदर सहवाग ने 'आम टीम' कहा था. बांग्लादेश के पास सचिन तेंदुलकर को भी पवेलियन भेजने का एक अच्छा मौक़ा था.

लेकिन 16 रन के निजी स्कोर पर सचिन का कैच छूट गया. इस टेस्ट मैच के दौरान सचिन ने अपने टेस्ट करियर में 13 हज़ार रन पूरे किए.

चटगाँव टेस्ट में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया.

ख़राब रोशनी के कारण मैच देर से शुरू हुआ. बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ों ने शुरू में वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर की जोड़ी को परेशान तो किया लेकिन वे उन्हें आउट नहीं कर पाए.

बाद में सहवाग और गंभीर ने रन बटोरने शुरू किए और अच्छे स्ट्रोक भी लगाए. एक समय भारत का स्कोर बिना किसी नुक़सान के 79 रन बनाए थे.

लेकिन सहवाग के 52 रन बनाकर आउट होते ही भारत के विकेट धड़ाधड़ गिरने लगे. गंभीर 23 रन बनाकर आउट हुए तो राहुल द्रविड़ सिर्फ़ चार रन बना पाए.

वीवीएस लक्ष्मण ने सात तो युवराज सिंह ने 12 रन बनाए. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ग़ैर मौजूदगी में विकेट कीपर के रूप में टीम में शामिल किए गए दिनेश कार्तिक अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

अमित मिश्रा ने 14 और ज़हीर ख़ान ने 11 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से शहादत हुसैन और कप्तान शाकिब अल हसन ने चार-चार विकेट लिए.

चोट के कारण चटगाँव टेस्ट में भारत की ओर से महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह नहीं खेल रहे हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+