Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अंडर-19 विश्व कप: आशा और विश्वास से भरी है अफगानी टीम

इस बार के अंडर-19 विश्व कप में वैसे कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं लेकिन अफगानिस्तान पहली बार इसमें शिरकत कर रहा है। अफगानी टीम के खिलाड़ी पूरे उत्साह में हैं। टीम प्रबंधन को भी उन पर पूरा भरोसा है।

स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' से बातचीत में टीम के सहायक प्रबंधक शीर आगा हमकार ने कहा कि कुछ महीने पहले जब उनकी टीम कनाडा में विश्व कप के लिए क्वोलीफाई करके स्वदेश लौटी तो खुद राष्ट्रपति हामिद करजई ने उनका स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि उस वक्त काबुल हवाई अड्डे पर 10,000 से अधिक अफगानी क्रिकेट प्रेमी टीम के स्वागत के लिए खड़े थे।

हमकार कहते हैं कि भारत के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर उनकी टीम काफी उत्साहित है और अफगानी क्रिकेट प्रेमी भी इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "न्यूजीलैंड आने से पहले अफगानिस्तान में कई लोगों ने मुझसे कहा कि वे भारत के खिलाफ मैच देखने के लिए टेलीविजन खरीदेंगे।"

अफगानी टीम के खिलाड़ियों के बारे मे एक खास बात यह भी है कि वे उन सुख-सुविधाओं से भी महरूम हैं जो आमतौर पर अमीर देशों के खिलाड़ियों को मिलती हैं। ज्यादातर खिलाड़ी गरीब परिवारों से हैं।

हमकार ने कहा, "हमारी टीम में अधिकतर खिलाड़ी गरीब परिवारों से हैं। उन्हें अपने देश की ओर से खेलने के लिए लगभग 250 डॉलर प्रतिमाह मिलते हैं। कुछ तो ऐसे हैं जो इन्हीं पैसों से अपने परिवार की मदद भी करते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+