For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

होबार्ट टेस्ट : जीत के करीब पहुंचा आस्ट्रेलिया

पाकिस्तान ने इमरान फरहत (14), पहली पारी में शतक लगाने वाले सलमान बट्ट (8), कप्तान मोहम्मद यूसुफ (23), और उमर अकमल (23) के विकेट गंवाए हैं। खुर्रम मंजूर 23 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि शोएब मलिक ने 18 रन बनाए थे।

आस्ट्रेलिया की ओर से शेन वॉटसन ने दो विकेट चटकाए हैं जबकि डगलस बोलिंगर और पीटर सिडल को एक-एक सफलता मिली है।

इससे पहले, मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 219 रनों पर घोषित कर दी। मेजबान टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच ने 100 और कप्तान रिकी पोंटिंग ने 89 रनों की बेशकीमती पारी खेली।

सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन (1), ब्रैड हेडिन (8) और मिशेल जानसन (0) रन बनाकर आउट हुए जबकि माइकल हसी 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। दूसरी पारी में पाकिस्तान की ओर से मलिक ने दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद आमेर और दानिश कनेरिया को एक-एक सफलता मिली।

आस्ट्रेलिया ने कप्तान पोंटिग के 209 और माइकल क्लार्क के 166 रनों की बदौलत अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 519 रनों पर घोषित कर दी थी। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में बट्ट के शतक की बदौलत 301 रन बनाए थे। बट्ट ने 102 रन बनाए थे।

तीन मैचों की श्रृखला में मेजबान टीम 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। उसने ब्रिस्बेन और मेलबर्न में खेले गए दोनों टेस्ट मैच अपने नाम किए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+