Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन का शतक, भारत 243 रन

चटगाँव टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी 243 रनों पर सिमट गई मगर इससे पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 44वाँ शतक पूरा कर लिया.

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने आठ विकेट के नुक़सान पर 213 रन बनाए थे जिसमें सचिन तेंदुलकर के नाबाद 76 रन थे.

उनके साथ क्रीज़ पर इशांत शर्मा एक रन के निजी स्कोर पर टिके हुए थे मगर इशांत आज बिना कोई रन जोड़े शहादत हुसैन की गेंद पर आउट हो गए. उस समय टीम का स्कोर 230 रन हो चुका था.

इसके बाद विकेट पर आए श्रीसंत ने भी पूरी कोशिश की कि वो सचिन तेंदुलकर का साथ दें मगर वो भी एक रन के निजी स्कोर पर शाकिब अल हसन का शिकार हो गए.

दूसरे दिन भारतीय स्कोर में कुल 30 रन जुड़े और उसमें से 29 रन सचिन तेंदुलकर ने जोड़े. सचिन 105 रन बनाकर नाबाद रहे.

बांग्लादेश की ओर से शहादत हुसैन और शाकिब अल हसन ने पाँच-पाँच विकेट लिए.

सचिन तेंदुलकर के अलावा भारत की ओर से कप्तानी कर रहे वीरेंदर सहवाग ने ही कुछ अच्छी पारी खेली थी और 52 रनों का योगदान दिया.

बल्लेबाज़ बांग्लादेश की तेज़ गेंदबाज़ी और स्पिन गेंदबाज़ी के आगे भारतीय बल्लेबाज़ पानी भरते नज़र आए.

इसी टीम को वीरेंदर सहवाग ने 'आम टीम' कहा था. बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ों ने शुरू में वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर की जोड़ी को परेशान तो किया लेकिन वे उन्हें आउट नहीं कर पाए.

बाद में सहवाग और गंभीर ने रन बटोरने शुरू किए और अच्छे स्ट्रोक भी लगाए. एक समय भारत का स्कोर बिना किसी नुक़सान के 79 रन बनाए थे.

लेकिन सहवाग के 52 रन बनाकर आउट होते ही भारत के विकेट धड़ाधड़ गिरने लगे. गंभीर 23 रन बनाकर आउट हुए तो राहुल द्रविड़ सिर्फ़ चार रन बना पाए.

वीवीएस लक्ष्मण ने सात तो युवराज सिंह ने 12 रन बनाए. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ग़ैर मौजूदगी में विकेट कीपर के रूप में टीम में शामिल किए गए दिनेश कार्तिक अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

अमित मिश्रा ने 14 और ज़हीर ख़ान ने 11 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से शहादत हुसैन और कप्तान शाकिब अल हसन ने चार-चार विकेट लिए.

चोट के कारण चटगाँव टेस्ट में भारत की ओर से महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह नहीं खेल रहे हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+