लक्ष्मण फिट, कोलकाता टेस्ट मैच में खेलेंगे (लीड-1)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के प्रमुख के. श्रीकांत ने कहा कि बांग्लादेश में खेली गई टेस्ट श्रृंखला के दौरान चोटिल होने वाले लक्ष्मण कोलकाता में रविवार से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए मैदान में उतरेंगे।
लक्ष्मण को अंगुली में चोट लगी थी। इस कारण वह बांग्लादेश दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौट आए थे। इसी चोट के कारण वह पहले टेस्ट मैच में भी नहीं खेल सके थे। श्रीकांत ने कहा, "लक्ष्मण फिट हो गए हैं निश्चित तौर पर दूसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे।"
धुरंधर बल्लेबाज राहुल द्रविड़, युवराज सिंह औक लक्ष्मण जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में नागपुर टेस्ट में भारतीय मध्यक्रम बिल्कुल कमजोर दिख रहा था। इसी का नजीता था कि भारतीय टीम यह मैच पारी और छह रन से हार गई।
मुंबई के रोहित शर्मा को लक्ष्मण के स्थानापन्न के तौर पर टीम में शामिल किया गया था लेकिन मैच के दिन सुबह के सत्र में अभ्यास के दौरान फुटबाल खेलते वक्त वह भी चोटिल हो गए थे।
टीम को मजबूती देने के लिए मुरली विजय, वृद्धिमान साहा और एस. बद्रीनाथ को मौके दिए गए लेकिन वे अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर सके। बद्रीनाथ ने पहली पारी में अर्धशतक लगाया था जबकि साहा ने दूसरी पारी में अपनी संघर्षशक्ति से प्रभावित किया था।
एक अप्रैल को समाप्त हो रहे 2009-10 सत्र के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट टीमों की तालिका में सर्वोच्च स्थान बनाए रखने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में दूसरा टेस्ट जीतना होगा।
दूसरा टेस्ट गंवाने की सूरत में भारत के हाथ से सर्वोच्च वरीय टेस्ट टीम का खिताब निकल जाएगा और साथ ही आईसीसी की ओर से मिलने वाली 175,000 डॉलर की इनामी राशि से भी उसे महरूम होना पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications