मैच के बाद कुज्नेत्सोवा ने कहा, "ग्रैड स्लैम में खेलते हुए मुझे सबसे अधिक उत्साह मिलता है।" कुज्नेत्सोवा ने आस्ट्रेलियन ओपन का एक भी खिताब नहीं जीता है। वह 2004 में फ्रेंच और अमेरिकी ओपन खिताब जीत चुकी हैं।
तीसरे दौर में कुज्नेत्सोवा की भिड़ंत ब्रिटेन की एलिना बाल्टाचा से होगी। बाल्टाचा ने दूसरे दौर में युक्रेन की कैटरीना बोंडारेंको को 6-2, 7-5 से हराया।
इसके अलावा डेनमार्क की खिलाड़ी कैरोलिन वोजनिएस्की और रूस की वेरा ज्योनारेवा भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं। वोजनिएस्की ने कनाडा की एलेक्ेजेंड्रा वोजनियाक को 6-4, 6-2 से पराजित किया जबकि वेरा ने स्लोवाकिया की क्रिस्टीना कुचोवा को 6-2, 6-0 से मात दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।