बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ी, तमीम भी पेवेलियन लौटे (लीड-2)
खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने 14 ओवरों की समाप्ति तक तीन विकेट खोकर 60 रन बना लिए थे। रकीबुल हसन ने 35 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों की मदद से 26 रन बनाए थे जबकि कप्तान सकीबुल हसन ने खाता नहीं खोला था।
मेजबान टीम ने इमरुल कायेस (9), मोहम्मद अशरफुल (4) तथा तमीम (17) के विकेट गंवाए हैं। कायेस को सुदीप त्यागी ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया जबकि अशरफुल को शांताकुमारन श्रीसंत ने बोल्ड किया।
बांग्लादेश टीम का पहला विकेट 10 और दूसरा 15 रन के कुल योग पर गिरा। तमीम को आशीष नेहरा ने 60 रन के कुल योग पर पेवेलियन की राह दिखाई।
भारतीय टीम रविवार को अपने तीसरे लीग मैच में श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें से दो में उसकी जीत हुई है। उसने श्रीलंका और बांग्लादेश को हराया है जबकि एक बार श्रीलंका के हाथों उसकी हार हुई है।
श्रीलंकाई टीम तीन शुरुआती मैच जीतकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी थी। इस लिहाज से भारत के लिए यह मैच एक तरह से अभ्यास जैसा है। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान को आराम देते हुए आशीष नेहरा से गेंदबाजी कराने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications