शानदार आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया
वैसे दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ धौनी और उनके साथियों का पार पाना आसान नहीं होगा। दक्षिण अफ्रीका एकदिवसीय मैचों की एक शानदार टीम है और उसके कई खिलाड़ी हर मैच का रुख बदलने का माद्दा रखते हैं। इसके बावजूद अनुभवी और नौजवान खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम किसी भी टीम को चित करने की क्षमता है और वह अपनी इसी कूव्वत को यहां दिखाना चाहेगी।
भारतीय टीम की जीत का दारोमदार यहां भी काफी हद तक बल्लेबाजों पर होगा। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और खुद धौनी का बल्ला भी इन दिनों रन उगल रहा है। युवा विराट कोहली भी यहां टीम में अपने स्थान को और पुख्ता करने की कोशिश में होंगे। यहां फटाफट क्रिकेट के विशेषज्ञ बल्लेबाज युवराज सिंह की कमी खल सकती है। युवराज चोटिल हैं।
टीम इंडिया की सबसे बड़ी मुश्किल गेंदबाजी विभाग में है। तेज गेंदबाज जहीर खान के चोटिल होने की वजह तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आ रहा है। भारत के स्पिन विभाग में कमजोरी नजर आएगी क्योंकि दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह अपनी बहन की शादी की वजह से इस मैच में शिरकत नहीं करेंगे। ऐसे में गेंदबाजी में धार लाने का सारा दारोमदार आशीष नेहरा और एस. श्रीसंत के कंधों पर होगा।
महेमान टीम भी एकदिवसीय मैचों की लिहाज से पूरी तरह संतुलित नजर आती है। टीम में हर्शल गिब्स, हाशिम अमला, जैक कैलिस, एबी डीविलियर्स और जेमी ड्यूमिनी जैसे विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं और इनमें से कुछ शानदार लय में हैं। डेल स्टेन की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीकी टीम की गेंदबाजी भी बेहद मजबूत नजर आती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications