For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मीरपुर टेस्ट में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में (लीड-7)

By Staff

चटगांव टेस्ट में शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर 38 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 40 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 41 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने 13 ओवर तक बल्लेबाजी की है। पहली पारी तुलना में भारतीय टीम अब भी 164 रन पीछे है लेकिन उसके लिए संतोष की बात यह है कि उसके सभी विकेट सुरक्षित हैं।

इससे पहले, आठवें क्रम पर खेलने वाले बांग्लादेश के बल्लेबाज महमुदुल्लाह बेशक शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने अपनी टीम को सम्मानजनक योग तक पहुंचा दिया। महमुदुल्लाह के नाबाद 96 रनों की बदौलत मेजबान टीम अपनी पहली पारी में 233 रन बनाने में सफल रही। महमुदुल्लाह ने अपनी 156 गेंदों की पारी में 13 चौके लगाए। इसके अलावा मोहम्मद अशरफुल ने 39, कप्तान सकीबुल हसन ने 34 और मुश्फिकुर रहीम ने 30 रनों का योगदान दिया। मेजबान टीम ने 73.5 ओवरों तक बल्लेबाजी की।

भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने चार विकेट झटके जबकि जहीर खान को तीन सफलताएं मिलीं। प्रज्ञान ओझा भी दो विकेट झटकने में सफल रहे। हरभजन सिंह ने एक विकेट हासिल किया। बांग्लादेश टीम ने 13 रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (0), इमरुक कायेस (0) और जुनैद सिद्दीकी (7) के विकेट गंवा दिए थे। तमीम को जहीर ने बोल्ड किया जबकि कायेस को ईशांत ने महेंद्र सिंह धौैनी के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया।

जुनैद का विकेट जहीर के खाते में गया। यह कैच भी धौनी ने ही लपका। इसके बाद मोहम्मद अशरफुल ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन प्रझान की गेंद पर वह भी आउट हो गए। अशरफुल का विकेट 44 रन के कुल योग पर गिरा। 39 रन बनाने वाले अशरफुल ने अपनी 31 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए।

रकीबुल हसन (4) ने भी निराश किया लेकिन मुश्फिकुर रहीम ने अपने कप्तान के साथ कुछ वक्त विकेट पर बिताया। रहीम ने 61 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से 30 रन बनाए। रकीबुल का विकेट ईशांत ने लिया जबकि रहीम को ईशांत ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद मेजबान टीम ने अपने कप्तान सकीबुल हसन (34) और शहादत हुसैन (8) का भी विकेट गंवा दिया। सकीबुल ने 67 गेंदों पर चार चौके लगाए।

इसके बाद महमुदुल्लाह ने सैफुल इस्लाम (9)के साथ नौवें विकेट के लिए 58 रन जोड़कर अपनी टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया। सैफुल का विकेट 213 रन पर गिरा। उन्होंने ररुबेल हुसैन (4) के साथ भी दसवें विकेट के लिए 20 रन जोड़े। दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में मेहमान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। उसने चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 113 रनों से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+