Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट को मिली ओलंपिक में जगह

आईओसी ने गुरुवार को आयोजित अपनी वार्षिक बैठक के दौरान क्रिकेट, स्पोर्ट क्लाइंबिंग और पावर बोटिंग से जुड़े खेल संघों को संबद्धता प्रदान की।

आईओसी के प्रवक्ता मार्क एडम्स ने पत्रकारों से कहा, "क्रिकेट, स्पोर्ट क्लाइंबिंग और पावर बोटिंग से जुड़े खेल संघों को संबद्धता प्रदान कर दी गई है। अब ये खेल ओलंपिक स्पर्धा के तौर पर मान्य होंगे।"

एडम्स ने कहा कि तीनों खेल 2020 ओलंपिक खेलों में जगह पाने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।

क्रिकेट को वर्ष 2007 में ओलंपिक खेल के तौर पर अस्थाई तौर पर संबद्धता प्रदान की गई थी। आईओसी ने ओलंपिक कार्यक्रम के तहत क्रिकेट को यह संबद्धता दी थी। अब इसे पूर्ण संबद्धता प्रदान कर दी गई है।

इस वर्ष चीन के गुआंगझोउ शहर में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में क्रिकेट का ट्वेंटी-20 स्वरूप एक स्पर्धा के तौर पर शामिल होगा।

क्रिकेट को 1998 में ही राष्ट्रमंडल खेलों में जगह मिल गई थी। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गट ने आईओसी के इस कदम का स्वागत किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+