दिल्ली ने अपना अंतिम लीग मैच बंगाल के खिलाफ ड्रा खेला और 16 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई।
दिल्ली की बल्लेबाजी पुनीत विष्ट, मिथुन मिन्हास और कप्तान रजत भाटिया पर केंद्रित रहेगी। पूर्व कप्तान आकाश चोपड़ा इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।
ईशांत शर्मा की वापसी से दिल्ली की गेंदबाजी मजबूत हुई है। खराब फार्म से जूझ रहे ईशांत का चयन बांग्लादेश दौरे पर गई टीम इंडिया के लिए नहीं हो सका था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान और पवन सुयाल पहले से ही अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।
उधर, मुंबई टीम की बल्लेबाजी सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर और अजिंक्य रहाणे पर केंद्रित रहेगी। दोनों का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ बांग्लादेश दौरे पर हैं इसलिए वह यह मैच नहीं खेल सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।