स्मिथ ने धौनी पर साधा निशाना
स्मिथ ने शनिवार से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस मैच के साथ दोनों टीमों के बीच सर्वोच्च टेस्ट टीम का ताज हासिल करने की 'जंग' शुरू हो जाएगी।
स्मिथ ने कहा, "वह (धौनी) काफी अच्छे और संतुलित कप्तान दिख रहे हैं। हमने उनके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर ली है। उन्हें हम टीम के प्रमुख किरदार के तौर पर देख रहे हैं। वह काफी जिम्मेदारी लेकर चलते हैं, लिहाजा हमने उन्हें निशाने पर लेते हुए पूरी टीम पर दबाव बनाने का फैसला किया है।"
स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम के लिए यह टेस्ट श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण है। बकौल स्मिथ, "हमारे लिए गलती की कोई गुंजाइश नहीं। इस कारण हम पहले टेस्ट पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे। शुरुआत में ही बैकफुट पर जाने के बाद श्रृंखला में वापसी कर पाना मुश्किल होगा।"
स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम भारत को उसके ही घर में हराने का अधूरा काम पूरा करने के इरादे से आई है।
कप्तान ने कहा, "पिछले दो वर्षो में हमने इंग्लैंड और, आस्ट्रेलिया में जीत हासिल की है। हम भारत को उसके घर में हराने के करीब पहुंचे थे लेकिन वह मौका हमारे हाथ से निकल गया था। इस बार हम इसे हकीकत में बदलने का प्रयास करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications