कैलिस व डिविलियर्स का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 365 रन (लीड-4)
स्थानीय मोटेरा मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हाशिम अमला और लूट्स बोसमैन ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 113 रनों की साझेदारी की। अमला ने 87 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
बोसमैन ने तेजी से रन बटोरे। मैच के 16वें ओवर में यूसुफ पठान की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 46 गेंदों पर 68 रनों की तेज पारी खेली। उनकी इस पारी में सात चौके और चार छक्के शामिल रहे। बोसमैन के आउट होने के बाद कप्तान जैक्स कैलिस उनका स्थान लेने आए।
मैच के 33वें ओवर में अमला के रूप में दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा। उन्होंने 87 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 103 गेंदों का सामना किया और आठ चौके लगाए। अमला और कैलिस के बीच दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई।
इसके बाद डिविलियर्स ने कैलिस के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी की। कैलिस ने 94 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके व तीन छक्कों की सहायता से 104 रन बनाए जबकि डिविलियर्स ने मात्र 59 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके व तीन छक्कों की सहायता से 102 रन बनाए।
भारतीय टीम ने ग्वालियर में दोहरा शतक लगाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को इस मैच में आराम दिया है। मुरली विजय और अभिमन्यु मिथुन का एकदिवसीय क्रिकेट में आज पदार्पण हुआ है वहीं मध्यक्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई है।
दक्षिण अफ्रीकी टीम में भी कुछ बदलाव किए गए। वह इस मैच में दो स्पिनरों के साथ उतरी है। वान डेर मर्व तो पहले ही टीम में थे, जोहान बोथा को भी इस मैच में शामिल किया गया है। लोनवाबो शॉटशोबे को पहली बार इस दौरे पर मौका मिला है। उन्हें वायने पार्नेल के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। बोसमैन को जे. पी. डुमिनी के स्थान पर टीम में जगह मिली है।
भारत तीन मैचों की श्रृंखला को पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चुका है। मेहमान टीम के लिए यह मैच प्रतिष्ठा का सवाल है क्योंकि वह किसी भी सूरत में श्रृंखला को 0-3 से नहीं गंवाना चाहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications