'चर्चिल ब्रदर्स के लिए अच्छा है छेड़खानी मामला'
पत्रकार सम्मेलन को सबोधित करते हुए टोटल स्पोर्ट्स एशिया (टीएसए) के प्रबंध निदेशक सुवरांग्शु मुखर्जी ने कहा, "नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव छोड़ने वाली प्रत्येक खबर किसी भी टीम को काफी अहम स्थान दिला सकती है। यह टीम के प्रचार के लिए काफी अच्छा है।"
मुखर्जी ने कहा कि उनकी इच्छा रही है कि भारतीय फुटबाल टीम भी इसी तरह के किसी विवाद में फंसे। इसके पीछे के कारणों का खुलासा करते हुए मुखर्जी ने कहा, "चर्चिल ब्रदर्स ने इस विवाद के कारण जितना प्रचार हासिल कर लिया है, उतना प्रचार भारतीय टीम को सैफ कप जीतने के बाद मिला था।"
टीएसए देश की अग्रणी खेल विपणन कंपनी है। इसी के प्रयासों के कारण चर्चिल ब्रदर्स क्लब और कुन्नथ फार्मास्युटिकल्स के बीच करोड़ों रुपयों का प्रायोजक संबंधी करार संभव हो सका है। यह कंपनी मुसली पावर एस्ट्रा जैसी शक्तिवर्धक दवा बनाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications