वावरिंका ने शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में माइकल बेरर को सीधे सेटो में 7-6(5), 6-4 से मात दी। मैच की शुरुआत से ही वावरिंका प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर हावी रहे। पहले सेट में दोनों के बीच जरूर कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन दूसरे सेट में बेरर अपनी लय बरकरार नहीं रख सके।
एक अन्य क्वोर्टर फाइनल में इजरायल के डुडी सेला ने स्लोवाकिया के लुकास लैको को 7-6(3), 7-5 से पराजित किया। सेमीफाइनल में सेला की भिड़ंत वावरिंका से होगी।
सर्बिया के जांको तिप्सारविक ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली। उन्होंने नीदरलैंड के थेमो डी बैकर को 7-5, 7-5 से मात दे दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।