भोजनकाल तक भारत ने बनाए 431 रन (लीड-2)

By Staff

स्थानीय ईडन गार्डेस मैदान पर दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 342 रन बनाए थे। तीसरे दिन वी.वी.एस. लक्ष्मण और दूसरे दिन नाइट वाचमैन की भूमिका में मैदान पर उतरे अमित मिश्रा ने पारी को संभलकर आगे बढ़ाया। छठे विकेट के लिए इन दोनों ने 48 रनों के की साझेदारी की। मिश्रा 28 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। भोजनकाल तक लक्ष्मण 39 और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 27 रन बनाकर नाबाद थे।

खेल के दूसरा दिन सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के नाम रहा था। यहां सहवाग ने अपने टेस्ट करियर का 19वां तो सचिन अपने करियर का 47वां शतक लगाया। सहवाग 165 और सचिन तेंदुलकर 106 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को 296 रनों के स्कोर पर समेट दिया था। भारत की ओर से जहीर खान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट झटके। लंबे समय बाद लय में लौटे हरभजन सिंह ने भी तीन विकेट चटकाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से हाशिम अमला ने 114 और एल्विरो पीटरसन ने 100 रन बनाए।

दो मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। नागपुर में खेले गए पहले मैच में उसने भारत को एक पारी और छह रनों से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 16, 2010, 11:33 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+