Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेस्ट मैचों में नियमित सलामी बल्लेबाज बनना चाहते हैं शेन वाटसन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शेन वाटसन ने कहा, " मेरी मुख्य भूमिका निश्चित रूप से सलामी बल्लेबाज की है। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पिच पर जाकर रन बनाऊं और टीम के लिए एक मजबूत आधार रखूं।"

वाटसन ने कहा, "इस समय मैं अपने आप को निश्चित रूप से एक बल्लेबाज के रूप में देखता हूं क्योंकि इस भूमिका में ही मैं टीम के अंदर खेल रहा हूं।"

गौरतलब है कि पिछली एशेज श्रृंखला के दौरान फिलिप ह्यूज के बाहर होने के बाद टीम में शामिल किए गए शेन वाटसन ने 65 की औसत से 716 रन बनाए हैं। वाटसन-काटिच ने सलामी जोड़ी के रूप में 71 की औसत से रन बनाए हैं और अपनी टीम को टेस्ट मैचों की प्रत्येक पारी में काफी बेहतर शुरूआत दी है।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने वर्तमान में पाकिस्तान के साथ चल रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच की पहली पारी में 180 रनों की साझेदारी की थी। इस टेस्ट मैच में वाटसन ने नाबाद शतक बनाया था।

साइमन कैटिच के साथ अपनी साझेदारी के बारे में वाटसन ने कहा, " साइमन और मैं अपनी टीम के लिए लगातार अच्छी नींव रख रहे हैं। हम पिच पर एक दूसरे के साथ हंसी मजाक करते रहते हैं और मै सोचता हूं कि हर बार हम सलामी जोड़ी के रूप में अपने को और आगे बढ़ाएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+