पीसीबी ने यूसुफ और मलिक को चेतावनी दी
लाहौर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया दौरे पर करारी हार झेलने के बाद मोहम्मद यूसुफ और शोएब मलिक के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के दौर को थमता न देख पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इन दोनों खिलाड़ियों को अनुशासन में रहने की चेतावनी दी है।
हाल के आस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान को तीन टेस्ट मचों की श्रृखला में 3-0 और पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 5-0 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। इस दौरे पर एकमात्र ट्वेंटी-20 मैच भी पाकिस्तान को गवांना पड़ा था।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हार के कारणों का पता लगाने के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया था। टीम के प्रबंधक अब्दुल रकीब ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट इस समिति को सौंप दी थी। स्थानीय समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के अनुसार पीसीबी के अधिकारियों ने बताया, "दोनों खिलाड़ी शनिवार को समिति के सामने उपस्थित और इस दौरान भी दोनों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला नहीं थमा। दोनों को बयानबाजी बंद करने की नसीहत दी गई है।"
आस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम को मिली करारी मात के बाद पाकिस्तनी टीम के मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। यही नहीं कोच इंतिखाब आलम और विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications