Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हैमिल्टन टेस्ट : गुपटिल और मैक्लम बने कीवी टीम के खेवनहार

हैमिल्टन, 15 फरवरी (आईएएनएस)। स्थानीय सीडन पार्क क्रिकेट मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर न्यूजीलैंड की टीम ने मार्टिन गुपटिल और ब्रेंडन मैक्लम की बदौलत पांच विकेट पर 258 रन बना लिए थे।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसे कुल 17 रनों के स्कोर टिम मैकंटॉस के रूप में पहला झटका लगा। वह सात रन ही बना सके। इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज बीजे वाटलिंग 13 रनों के स्कोर पर रुबेल हुसैन का शिकार बन गए।

एक समय था जब 158 रनों के स्कोर पर मेजबान टीम के पांच बल्लेबाज पेवेलियन लौट गए थे। परंतु गुपटिल और मैक्लम ने अपनी टीम को संकट से उबारते हुए छठके विकेट के लिए पहले दिन 100 रन जोड़ दिए। पहले दिन का खेल खत्म होने पर गुपटिल 80 और मैक्लम 58 रनों के स्कोर पर नाबाद थे।

पहले दिन खराब मौसम की वजह से महज 68.1 ओवर का खेल हो सका। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने भी अच्छा खेल दिखाया। मेहमान टीम की ओर से रुबेल सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। उन्होंने 86 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+