यूसुफ और मलिक को टीम से बाहर किया जाए : मुद्दसर
लाहौर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला क्रिकेट मुद्दसर नजर ने कहा है कि मोहम्मद यूसुफ और शोएब मलिक को टीम से बाहर किया जाना चाहिए ताकि दूसरे खिलाड़ी इससे सबक सीख सकें।
आस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तानी टीम को मिली करार हार के बाद यूसुफ और मलिक आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर कई तरह आरोप लगाए जिसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेट में बवाल खड़ा हो गया है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द नेशन' के अनुसार मुद्दसर ने कहा, "दोनों खिलाड़ी केंद्रीय अनुबंध के तहत हैं। ऐसे में इन दोनों को सार्वजनिक रूप से इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए थी।"
उन्होंने कहा, "इन दोनों का व्यवहार इसी तरह का रहा तो युवा खिलाड़ियों पर इसका क्या असर पड़ेगा ? इन दोनों को टीम से बाहर किया जाना चाहिए। इससे दूसरे खिलाड़ियों को सबक मिलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications