Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन : वोजनिएस्की, ज्योनारेवा और एजारेंका तीसरे दौर में

वोजनिएस्की ने गुरुवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में जर्मनी की जूलिया ग्रेगेस को 6-3, 6-1 से पराजित किया वहीं एजारेंका ने स्विट्जरलैंड की स्टेफाने वोएग्ले को 6-4, 6-0 से मात दी।

ज्योनारेवा ने तीसरे दौर में जगह बनाने के लिए चेक गणराज्य की इवेता बेनेसोवा को 6-0, 6-3 से पराजित किया। पोलैंड की एगनिस्का रेडवांस्का और चीन की खिलाड़ी ली ना भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रही हैं।

रेडवांस्का ने जहां रूस की एला कुर्दावत्सेवा को 6-0, 6-2 से मात दी वहीं ना ने हंगरी की खिलाड़ी एग्नेस सावे को 3-6, 7-5, 6-2 से हराया।

सर्बिया की एना इवानोविक को हालांकि हार का सामना करना पड़ा है। विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी इवानोविक को दूसरे दौर में अर्जेटीना की गिसेला डुल्को ने 6-7, 7-5, 6-4 से हराया।

अन्य मुकाबलों में स्पेन की कार्ला साउरेज नावारो ने जर्मनी की एंड्रिया पेटकोविच को 6-1, 6-4 से पराजित किया जबकि तीसरे दौर में जगह बनाने के लिए इजरायल की सहर पीर ने बुल्गारिया की टेवेंटाना पिरोनकोवा पर 6-1, 6-4 से आसान जीत दर्ज की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+