CWG: पीवी सिंधु और श्रीकांत की शानदार फॉर्म जारी, अंतिम 8 में बनाई जगह

रियो ओलम्पिक की सिल्वर मेडलिस्ट ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पीवी सिंधु ने ऑस्ट्रेलिया की वेंडी चेन को 21-15, 21-9 से हरा दिया और इस जीत के साथ सिंधु क्वार्टरफाइनल्स में पहुँच गई हैं जहाँ कनाडा की खिलाड़ी ब्रिटनी टेम से उनका मुकाबला होगा। जबकि किदाम्बी श्रीकांत ने भी अपने मैच को जीतकर अंतिम 8 में जगह बना ली हैं। किदांबी ने श्रीलंका के खिलाड़ी को 21-10, 21-10 से हराया।

जबकि कल खेले गये मैच में चोट के बाद वापसी करते हुए सिंधु ने एकल मुकाबले में भाग लिया और फिजी की खिलाड़ी को पहले सेट में 21-6 से धोकर ऱख दिया। सिंधु ने बेहद आक्रामक खेल दिखाया और पहला सेट बहुत आसानी से जीत लिया। फिजी की खिलाड़ी के पास सिंधु के शॉट्स का कोई जवाब नहीं था। दूसरे सेट में भी सिंधु आक्रामक खेल खेलती रहीं और एक वक्त 14-1 का स्कोर हो गया था। लेकिन फीजी की खिलाड़ी के पास मैच बचाने की कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही थी। सिंधु ने ये मैच 21-6, 21-3 से बेहद आसानी से जीत लिया। वहीं सात्विक और आश्विन पुनप्पा की जोड़ी डबल्स में अंतिम आठ में दाखिल हो गई हैं।

शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू चोट से उबर चुकी हैं और मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों की एकल स्पर्धाओं में पदक जीतने के लिए तैयार है। टखने में चोट के कारण स्वर्ण पदक जीतने वाली मिश्रित टीम के अभियान में हिस्सा नहीं ले पायी थी। पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में ही हैदराबाद की गोपीचंद अकादमी में अभ्यास करके हुए सिंधु के दाएं टखने में खिंचाव आ गया था। हालांकि जल्द ही यह स्पष्ट हो गया था कि चोट गंभीर नहीं है। कोच गोपीचंद ने उस समय ही जांच करवाने के बाद बता दिया था कि राष्ट्रमंडल खेलों तक सिंधु फिट हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें: CWG 2018: सिंधु ने किया धमाकेदार जीत के साथ आगाज

Story first published: Thursday, April 12, 2018, 12:15 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+