सुशील कुमार ने साक्षी मलिक और पीवी सिंधु को दी यह अहम सलाह, दिल्ली सरकार के समारोह में हुए थे शरीक

नई दिल्ली। साक्षी मलिक ने शायद ही कभी सोचा होगा कि उनकी मुलाकात एक बार फिर ओलंपिक रजत पदक विजेता और लेजेंडरी कुश्तीबाज सुशील कुमार से होगी।

पढ़ें : बेटों ने 12 किमी तक मोटरसाइकिल पर ढोई मां की लाश

दिल्ली सरकार ने रियो ओलंपिक पदक विजेताओं के सम्मान समारोह में सुशील कुमार को भी बुलाया था। यह बात जैसे ही साक्षी मलिक को पता लगी तो वह नि:शब्द हो गईं। इसमें रजत पदक विजेता पीवी सिंधु भी मौजूद रहीं।

साक्षी मलिक के पिता सुखवीर मलिक ने नई दिल्ली से वनइंडिया को बातचीत में बताया कि,'सुशील कुमार हमेशा से ही साक्षी मलिक के प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं था जबकि इन दोनों की मुलाकात हुई है। वे इससे पहले भी कई मौकों पर मिल चुके हैं। लेकिन यह पहला मौका था कि जब साक्षी मलिक और सुशील कुमार की कुछ मिनटों की बातचीत हो पाई। यही वजह थी कि मेरी बेटी सुशील से मिलकर उत्साहित थी।'

पढ़ें : शोभा डे ने ट्विटर पर सचिन तेंदुलकर को लेकर साधा निशाना

सुशील से मिलकर सिर्फ साक्षी ही नहीं बल्कि बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भी काफी उत्साहित नजर आईं।

सुशील कुमार ने वनइंडिया से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि साक्षी मलिक और पीवी सिंधु काफी शांत मिजाज की खिलाड़ी हैं। दोनों ने ही उन्हें काफी सम्मान दिया।

पीवी सिंधु ने तो सुशील से मजाकिया लहज़े में यह भी पूछ लिया कि वह ऐसा क्या करते हैं कि उनकी कलाइयां इतनी ज्यादा ताकतवर हैं? बीजिंग ओलंपिक और लंदन ओलंपिक के पदक विजेजा सुशील ने हंसते हुए जवाब दिया,'आप असली चैंपियन हो। अगर आप दोनों भी नियमित ट्रेनिंग करोगी तो आपकी भी बाजुओं में इतना ही दम आ जाएगा।'

इस सबके अलावा इस लेजेंडरी पहलवान ने सिंधु और साक्षी को कुछ सलाह भी दी। इसके बारे में साक्षी के पापा सुखवीर ने बताया,'सुशील ने उनसे कहा कि बीजिंग ओलंपिक में पदक जीतने के बाद वह मेडल उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान अपने साथ रखा। हर शाम को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद वह उस पदक को निहारते हुए सोचते थे कि उन्हें ऐसे पदकों की संख्या में इजाफा करना है। ऐसा करने से वह प्रेरित होते थे। सिंधु और साक्षी से भी उन्होंने ऐसा ही करने को कहा और बोले कि आप लोग भी टोक्यो ओलंपिक में फिर से पदक जीतोगी।'

Story first published: Thursday, September 1, 2016, 14:01 [IST]
Other articles published on Sep 1, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+