MI vs RCB आईपीएल मैच में बने 10 रिकॉर्ड्स

नयी दिल्ली। आईपीएल 9 के मैच के दौरान बुधवार को मुंबई इंडियंस और रॉलर्स चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत हुई। मुंबई ने 6 विकेट से बैंगलोर को हराकर अपनी दूसरी जीत हासिल की। मैच के हीरो बनें मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड, जिन्होंने 40 रन की नाबाद तूफानी पारी खेलकर बैंगलोर के हाथों से जीत छीन ली।

Video- देखिये कैसे नंगे पैर डेल स्टेन ने लिया मुंबई की गली में IPL9 का पहला विकेट

इस मैच में जहां मुंबई ने जीत हासिल की तो वहीं 10 शानदार रिकॉर्ड्स बना दिए। मुंबई की ओर से बैटिंग करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता। इस अवार्ड के साथ ही उन्होंने आईपीएल में 8 बार ये खिताब जीतकर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली।

रोहित शर्मा ने इस मैच में 44 गेंदों में 62 रन बनाएं। इस के साथ ही वो टी-20 में 50 से ऊपर रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। इस मैच के दौरान रोहित और अंबाति रायुडु ने दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की पारी खेली और इस पारी के साथ ही उन्होंने आईपीएल 9 की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।

  • आईपीएल में छक्कों की बरसात की बात करें तो रोहित शर्मा सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की कतार में तीसरे नबंर पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने अब तक 150 छक्के लगाए।
  • रोहित शर्मा ने इस मैच में 62 रनों की पारी खेली और इन रनों के साथ ही मुंबई इंडियंस के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। रोहित ने आईपीएल में 2380 रन बनाएं।
  • आईपीएल में सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ियों में एबी डी विलियर्स पांचवें नबंर पर पहुंच चुके हैं। इस मैच में कैच पकड़कर उन्होंने अपने कैच की हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है।
  • इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस के हरभजन सिंह ने अपना 200वां टी-20 मैच खेलने का रिकॉर्ड बना लिया।
  • इस आईपीएल में कुणाल पंड्या ऐसे गेंदबाजों की श्रेणी में शामिल हो गए, जिन्होंने विराट कोहली और एबी डी विलियर्स को एक ही ओवर में आउट कर दिया। इस श्रेणी में वो ऐसे चौथे गेंदबाज बनें हैं।
  • इस मैच के दौरान विराट कोहली ने 30 गेंदों में 33 रन बनाए और इसके साथ ही वो पिछले 5 टी-20 पारियों में पहली बार हाफ सेंचुरी बनाने से चूक गए।
  • इस मैच जोस बटलर ने 30 रन पर आउट हो गए और ऐसा उन के साथ 36 बार हो चुका है।
  • इस मैच के दौरान एबी डी विलियर्स ने अपना 50वां कैच पकड़ा और ऐसा करने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए।

Story first published: Thursday, April 21, 2016, 13:15 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+