साल 2016: इस साल टीम इंडिया को मिले बुमराह, पांड्या, नायर जैसे नायाब हीरे

नई दिल्ली। साल 2016 इंडियन क्रिकेट के लिए अच्छा साबित हुआ, इस साल टीम इंडिया में बहुत सारे प्रयोग हुए जिसने खेल को नई ऊंचाई दी। इस साल हमारी टीम पूरी तरह से यंगिस्तान रही, जिसने हमें बुमराह, पांड्या, नायर जैसे नायाब हीरे दिए।

हर लिहाज से बेस्ट रहा विराट कोहली के लिए साल 2016

करुण नायर, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या जैसे युवा सितारों ने बहुत सारे मैचों में अपने दम पर भारत को जीत दिलाई और युवाओं के लिए नए आईकॉन साबित हुए। कप्तान धोनी और विराट दोनों ने अपने-अपने फार्मेट में नए युवा चेहरों को मौका दिया और इंडिया को सफलताएं दिखाई।

आईए देश के इन शानदार खिलाड़ियों की बातें करते हैं तस्वीरों के जरिए...

करूण नायर

करूण नायर

टीम इंडिया के इस युवा खिलाड़ी को अब कोई नहीं भूल सकता, करूण ने चेन्नई टेस्ट में तिहरा शतक ठोंक कर इतिहास रचा है, ये एक ऐसा इतिहास है जिसे दोबारा लिखने में सदियां लग जाएगी। करुण ने इस मैच में न केवल टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया, बल्कि इस शतक को तिहरे शतक में बदलकर नया रिकॉर्ड बना डाला। आज करूण का नाम बच्चे-बच्चे की जुबान पर है।

जयंत यादव

जयंत यादव

भारत के लिए टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ जयंत यादव नाम का एक और नया सितारा उभरा। मुंबई टेस्ट मैच में हरियाणा के जयंत ने नौवें क्रम पर शतक लगाने के साथ ही इतिहास रच दिया।जयंत ने गेंदबाजी में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और तीन टेस्ट मैचों में नौ विकेट लिए।

हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या

टी-20 एक्सपर्ट कहे जाने वाले हार्दिक पांड्या ने इस साल पहले वनडे मैच में फिर टेस्ट टीम में जगह बनाई। आईसीसी टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच से हार्दिक रातों-रात हीरो बन गए।

लोकेश राहुल

लोकेश राहुल

जिम्बाब्वे दौरे से एकदिवसीय करियर का आगाज करने वाले कर्नाटक के हीरो लोकेश राहुल ने अपने पहले ही मैच में शतक लगाया और भारत को नौ विकेट से जीत दिलाई। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 खेला तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में उन्होंने 199 रनों की नायाब पारी खेली।

 जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह

नए हीरों को बात हो और जसप्रीत का नाम ना आए, भला ऐसा हो सकता है क्या, वो इस साल के बेस्ट खोज हैं, सधी हुई तेज गेंद फेंकने वाले इस गेंदबाज पर धोनी और कोहली दोनों को भरोसा है। जिसके चलते ही बुमराह ने आठ एकदिवसीय मैचों में 17 विकेट हासिल किए। बुमराह ने अब तक 21 टी-20 मैचों में 28 विकेट लिए हैं। वह आईसीसी टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं।

Story first published: Thursday, December 29, 2016, 15:48 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+