जमैका टेस्ट: अश्विन ने किया वेस्टइंडीज का शिकार, 196 रनों पर रोका

किंग्सटन (जमैका)| 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन भारत के नाम रहा। हालांकि कि कप्तान विराट कोहली टॉस हार गये लेकिन इसके बाद भी उनकी सेना ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

आर अश्विन (52-5) की जादूई फिरकी में उलझने की वजह से ही वेस्टइंडीज की पहली पारी 196 रनों पर सिमट गयी। अश्विन के अलावा इशांत शर्मा और मोहम्मद समी ने दो-दो विकेट लिये जबकि एक विकेट अमित मिश्रा को भी मिला।

जेम्स ब्लैकवुड ने सबसे अधिक 62 रन बनाए

वेस्टइंडीज की ओर से जेम्स ब्लैकवुड ने सबसे अधिक 62 रन बनाए। इसके अलावा मार्लन सैमुएल्स ने 37 तथा अपना पहला टेस्ट खेल रहे मिग्वेल कुमिंस ने नाबाद रहते हुए 24 रनों का योदगान दिया।

भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाये

वेस्टइंडीज की पहली पारी 196 रनों पर समेटने के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक लोकेश राहुल 75 और चेतेश्वर पुजारा 18 रनों पर नाबाद लौटे। भारत ने शिखर धवन (27) के रूप में एक विकेट गंवाया है।

चार मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 0-1 से पीछे

गौरतलब है कि चार मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 0-1 से पीछे है। उसे पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 92 रनों से हार मिली थी। यह विदेश में इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। उस मैच में अश्विन ने दूसरी पारी में सात विकेट लिए थे।

Story first published: Sunday, July 31, 2016, 7:59 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+