सेंट लूसिया टेस्ट : अश्विन-साहा के शतक से भारत मजबूत, इंडीज 107/1

सेंट लूसिया| तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन आर अश्विन (118) और रिद्धिमान साहा (104) के शतकों के बदौलत टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गयी है। भारत ने अपनी पहली पारी में 353 रन बना लिये हैं। आर अश्विन की सधी हुई पारी को देखकर हर कोई उनका मुरीद हो गया है।

आपको बता दें कि फिरकी के जादूगर आर अश्विन के टेस्ट करियर का ये चौथा शतक है जबकि साहा ने सेंट लूसिया में अपने टेस्ट करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा। अश्विन ने अपनी पारी में 297 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का लगाया। वहीं साहा ने अपनी पारी में 227 गेंदें खेलीं और 13 चौके लगाए।

जोसेफ और मिगुएल कमिंस ने तीन-तीन विकेट लिए

वेस्टइंडीज की ओर जोसेफ और मिगुएल कमिंस ने तीन-तीन विकेट लिए। रोस्टन चेस और शेनन गाब्रिएल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। फिलहाल मेजबान टीम ने भी सधी हुई शुरूआत की है। उसने भी अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं।

क्रीज पर ब्रेथवेट और ब्रावो

क्रीज पर क्रेग ब्रेथवेट 53 और डैरेन ब्रावो 18 रन खेल रहे हैं। उसका पहला विकेट ओपनर लियोन जॉनसन के रूप में गिरा है, जिन्होंने मात्र 23 रन बनाये।

Story first published: Thursday, August 11, 2016, 8:30 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+