ईडेन-गार्डेन में हर कोई पूछे एक ही सवाल 'दादा डूटो टिकट होबे'

कोलकाता। भारत-पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को ईडेन गार्डेन में होने वाले मुकाबले का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। क्रिकेट के फैंस के लिए मैच के टिकट को लेकर जमकर मारामारी मची हुई है।

ये 10 बड़े दिग्गज जो इस टी-20 विश्वकप के बाद ले सकते हैं सन्यास

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन का कहना है कि जिस तरह से लोगों का मैच के लिए रोमांच है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि कई ईडेन गार्डेन मैदान भरे जा सकते हैं, टिकटों की जबरदस्त मांग है।

ईडेने गार्डेन में 65000 दर्शकों की क्षमता है, जोकि आज से छह साल पहले सिर्फ 35 हजार थी। लेकिन जिस तरह से लोगों की मांग टिकटों को लिए बढ़ रही है उसे देखते हुए यही लगता है कि अभी भी मैदान की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है।

मैदान के पास जहां टिकटों की बिक्री हो रही थी वहां साफ लिख दिया गया है कि सारे टिकट बिक गये हैं और अब काउंटर से कोई भी टिकट नहीं मिलेगा। अब मैदान के चारों तरफ एक ही बात पूछी जाती है 'दादा डूटो टिकट होबे'। आपको बता दें कि टिकटों की कीमत 1500, 1000 और 500 है।

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के 121 सदस्यो को भी मैच का टिकट मुहैया कराया गया है। वहीं कॉम्प्लिमेंट्री टिकट कितने लोगों को दिया गया है उसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है।

वहीं ऑनलाइन टिकटों की बिक्री के लिए पिछले शनिवार को सिर्फ 48 घंटों के लिए टिकटों की बुकिंग के लिए खोला गया था। इन लोगों लॉटरी के माध्यम से टिकट दिये जायेंगे। लॉटरी में चुने गये लोगों को टिकट खरीदने का विकल्प दिया जाएगा।

Story first published: Thursday, March 17, 2016, 15:00 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+