कोहली को पछाड़ा इस अफ़ग़ान क्रिकेट ने

By Bbc Hindi

अफ़गानिस्तान के बल्लेबाज़ मोहम्मद शहज़ाद ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.

रविवार को ग्रेटर नोएडा में खेले गए टी-20 मैच में आयरलैंड के ख़िलाफ़ इस 29 वर्षीय बल्लेबाज़ ने 27 गेंदों में 72 रनों की आतिशी पारी खेली.

इस तरह, शहज़ाद के अब 58 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 1779 रन हो गए हैं.

28 साल के विराट कोहली ने टी-20 के 48 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अबतक 1709 रन बनाए हैं.

अफ़ग़ान क्रिकेटर शहज़ाद क्रिकेट के इस प्रारूप में अब मार्टिन गप्टिल (1806), तिलकरत्ने दिलशान (1889) और ब्रेंडन मैक्कुलम (2140) से ही पीछे रह गए हैं.

इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने ओपनर के रूप में क्रीज़ पर उतरते हुए धुआंधार बल्लेबाज़ी की. यह मैच अफ़ग़ानिस्तान 28 रनों से जीता.

दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सिरीज़ चल रही थी, जिसमें अफ़ग़ानिस्तान ने आयरलैंड को 3-0 से हरा दिया.

Story first published: Monday, March 13, 2017, 10:00 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+