श्रीलंका को करारा झटका, फिर सीरीज से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी

नई दिल्ली। टेस्ट और वनडे के बाद टी20 सीरीज हार चुकी श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज शुक्रवार को टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में चोटिल होकर मौजूदा टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं। मैथ्यूज को इंदौर के होलकर स्टेडियम पर मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट आई, जिसकी वजह से वो बल्लेबाजी करने भी नहीं आए।

हालांकि मैथ्यूज इस पूरी सीरीज में श्रीलंका के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। मैच हारने के बाद श्रीलंकाई टीम मैनेजर ने क्रिकबज को बताया कि "एंजेलो सीरीज के आखिरी मैच में नहीं खेलेंगे। फिजियोथेरेपिस्ट निर्मलान धनबादलसिंगम के मुताबिक, वह लगभग दो हफ्ते तक खेल से बाहर रहेंगे।"

मैथ्यूज पिछले काफी समय से हैमस्ट्रिंग के शिकार होते रहे हैं। इसी साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के दौरे से घर लौटाने को मजबूर होना पड़ा था। जिसके बाद वह पांच महीने तक क्रिकेट से बाहर रहे थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वापसी की थी लेकिन तब भी वह केवल एक बल्लेबाज के तौर पर ही खेले। उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी।

बता दें कि टीम इंडिया ने दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी की और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड सबसे तेज शतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 260 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 17.2 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन बना सकी। मैथ्यूज चेटिल थे इसलिए बल्लेबाजी के लिए नहीं आए और भारत को जीता हुआ घोषित कर दिया।

Story first published: Saturday, December 23, 2017, 9:18 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+