गुस्से में आकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने दीवार पर मार दिया मुक्का, टूटा हाथ

नई दिल्ली। आउट होने के बाद कई क्रिकेटर्स बल्ले को जमीन पर पटकते हुए गुस्सा निकालते दिखे हैं। या फिर गेंदबाज को आंख दिखाकर मैदान छोड़ने पर मजूबर होते हैं। लेकिन एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ऐसा है जिसने ड्रेसिंग रूम में जाकर दीवार पर जोर से मुक्का मारते हुए गुस्सा निकाला। पर ऐसा करना उसे भारी पड़ गया है। ऐसा किया है ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने जिस कारण उनका हाथ टूट गया है।

मार्श के गेंद फेंकने वाली हाथ में चोट लग गई है। रिपोर्ट के अनुसार मार्श ने रविवार को शेफील्ड शिल्ड मैच के दौरान गुस्से में आकर ड्रेसिंग रुम की दीवार पर इतने जोर से हाथ मारा की वो चोटिल हो गए। 27 साल का ये खिलाड़ी दाहिने हाथ से गेंद फेंकता है और पर्थ में तासमानिया के खिलाफ मैच खेल रहा था। दूसरे इनिंग्स में मार्श ने अर्धशतक भी मारा था लेकिन जैक्शन बर्ड ने उन्हें आउट कर दिया. मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ जिसके बाद मार्श ने अपना गुस्सा दीवार पर निकालते हुए जोर से हाथ मारा जिसमें वो चोटिल हो गए।

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के इस चोट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी इस मामले में जांच चल रही है। मार्श ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में अपनी वापसी से सबको चौंका दिया था जब उन्होंने पांचवे और आखिरी टेस्ट में 5 विकेट झटके थे।

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला विक्टोरिया के साथ है। ये मार्श के लिए बेहद दुखदायक होगा क्योंकि वो पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल होना चाहते हैं। ऐसे में वो नहीं खेल पाएंग। 21 नवंबर से दोनों देशों के बीच ये टेस्ट सीरीज शुरू होगी।

मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख ऑलराउंडरों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में 32 टेस्ट, 53 वनडे और 11 टी20 मैच खेले हैं। वे टेस्ट और वनडे दोनों में ही 1000 से अधिक रन बना चुके हैं और 40 से अधिक विकेट भी ले चुके हैं।

Story first published: Monday, October 14, 2019, 14:32 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+