AUS vs IND: कैनबरा में पहली बार हुई यह चीजें जिसने भारत को जिताया मैच, यह पल बना टर्निंग प्वाइंट

IND vs AUS
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच कैनबरा के मैदान पर खेला गया जहां पर भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए कंगारू टीम के खिलाफ सीरीज में पहली जीत हासिल की। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले ही 2 मैचों में जीत के साथ इस सीरीज को जीत लिया था लेकिन भारतीय टीम ने तीसरे मैच में जबरदस्त बदलाव किये और 13 रनों से जीत हासिल की।

और पढ़ें: AUS vs IND: कैनबरा में जडेजा के बल्ले से जमकर बरसे रन, ट्रोल हुए मांजरेकर

कैनबरा में खेले गये इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 302 रनों का स्कोर खड़ा किया और रनों का बचाव करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को महज 289 रनों पर ऑल आउट कर दिया। भारतीय टीम के लिये इस मैच में हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन किया तो वहीं गेंदबाजी में टी नटराजन, शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और टीम को जीत दिलाई।

और पढ़ें: AUS vs IND: वॉर्नर के बाद अब मिचेल स्टार्क हुए टीम से बाहर, पसली में लगी चोट

10 मैचों में पहली बार विराट कोहली को मिली टॉस में जीत

10 मैचों में पहली बार विराट कोहली को मिली टॉस में जीत

भारत के लिये कैनबरा में खेले गये इस मैच में कई चीजें पहली बार हुई। कैनबरा के मैदान पर भारतीय टीम के टॉस में हार का सिलसिला रुका और विराट सेना ने कंगारू टीम को हराने का काम किया। कप्तान विराट कोहली ने पिछले 10 मैचों में पहला टॉस जीता है और उसके पीछे का कारण यही रहा कि पिछले 9 मैचों मे लगातार हेड कॉल कर रहे कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में टेल्स की मांग की।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसके लिये शुरुआत ठीक नहीं रही और उसने महज 152 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिये थे, लेकिन हार्दिक पांड्या (92) और रविंद्र जडेजा (66) ने छठे विकेट के लिये नाबाद 150 रनों की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलियाई के सामने जीत के लिये 303 रनों का लक्ष्य रखा।

लंबे समय बाद मिटा पावरप्ले में विकेट का सूखा

लंबे समय बाद मिटा पावरप्ले में विकेट का सूखा

वहीं रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत ठीक रही लेकिन डेब्यू कर रहे टी नटराजन ने मार्नस लाबुशाने को छठे ओवर में पवेलियन भेजकर पॉवरप्ले में विकेटों के सूखे को खत्म किया और भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई।

वहीं शार्दुल ठाकुर ने भी लगातार दो मैचों में शतक लगाने वाले स्टीव स्मिथ को 12वें ओवर में वापस पवेलियन भेज दिया। दोनों खिलाड़ी आज के मैच में सिर्फ 7-7 रनों का ही योगदान दे सके। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही लेकिन कप्तान एरॉन फिंच ने 75 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को मैच में बनाये रखा। जडेजा ने फिंच को धवन के हाथों कैच कराया।

मैक्सवेल का विकेट बना टर्निंग प्वाइंट

मैक्सवेल का विकेट बना टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 158 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट खो चुकी थी लेकिन तभी ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी करने आये जिन्होंने 38 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली। उन्होंने पहले छठे विकेट के लिये एलेक्स कैरी के साथ 52 रनों की साझेदारी की और फिर एश्टन एगर के साथ 7वें विकेट के लिये 58 रनों की साझेदारी की।

इस दौरान ऐसा लग रहा था कि जैसे ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर भारतीय टीम के हाथों से मैच छीन ले जायेंगे लेकिन 45वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शानदार यॉर्कर गेंद पर मैक्सवेल को बोल्ड मारा और जीत की ओर बढ़ रही कंगारू टीम को हार की ओर धकेल दिया। भारतीय टीम के लिये यह मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा जिसने जीत सुनिश्चित की।

कैनबरा में पहली बार हारी ऑस्ट्रेलिया

कैनबरा में पहली बार हारी ऑस्ट्रेलिया

आपको बता दें कि कैनबरा के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये यह पहली हार रही, इससे पहले खेले गये सभी मुकाबले कंगारू टीम ने जीते थे लेकिन इस मैदान पर उसे पहली हार का सामना करना पड़ा। वहीं भारतीय टीम के लिये आज के मैच में जसप्रीत बुमराह ने 9.3 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट हासिल किये तो वहीं अपना डेब्यू मैच खेल रहे टी नटराजन ने भी 10 ओवर फेंक कर 70 रन दिये और 2 विकेट झटके, इसमें एक मेडन ओवर भी शामिल रहा। शार्दुल ठाकुर सबसे कामयाब गेंदबाज बने जिन्होंने 10 ओवर में एक मेडन डाल 51 रन दिये और 3 विकेट भी हासिल किये।

Story first published: Wednesday, December 2, 2020, 18:02 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+