AUS vs IND: विराट की गैरमौजूदगी में भारत को सता रहा 4 नंंबर का सिरदर्द, गावस्कर ने बताया उपाय
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही द्विपक्षीय सीरीज अपने आखिरी चरण पर है, जिसके तहत 17 दिसंबर से बाॅर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मैच एडिलेड के मैदान पर पिंक बॉल टेस्ट से होगा। हालांकि पहले मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर वापस भारत आ रहे हैं। जिसके बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने नंबर 4 पर बल्लेबाजी का सवाल बना हुआ है।
और पढ़ें: AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया में ही रुके नटराजन, ठाकुर, सुंदर, करायेंगे पिंक बॉल टेस्ट की तैयारी
विराट कोहली अगले महीने पिता बनने वाले हैं और इसी वजह से वह वापस भारत लौट रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की गैर मौजूदगी में नंबर 4 पर खेलने के सवाल का जवाब देते हुए अपनी राय दी है और कहा है कि विराट की गैर मौजूदगी में अजिंक्य रहाणे को इस नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिये।
सोनी के स्पोर्टस नेटवर्क 7 पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा, 'मेरा मानना है कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे को ऊपर बल्लेबाजी करनी चाहिये और नंबर 4 पर आना चाहिये जबकि उनकी जगह शुबमन गिल या फिर केएल राहुल को मौका दिया जाना चाहिये।'
और पढ़ें: IND vs ENG: भारत दौरे पर टीम के साथ नहीं आयेंगे जोस बटलर, पहले 2 टेस्ट मैचों से बाहर, जानें क्यों
गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर के संन्यास लेने के बाद से ही भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी क्रम में नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में उनके वापस आने के बाद भारत को उनका ऑप्शन ढूंढना जरूरी है।
आपको बता दें कि पहले टेस्ट मैच के बाद काफी हद तक साफ हो जायेगा कि विराट कोहली की जगह किसे नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया जायेगा। कयास लगाये जा रहे हैं कि इस क्रम पर के एल राहुल, हनुमा विहारी और शुबमन गिल को मौका दिया जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
