मीरपुर। एशिया कप पाकिस्तान के लिए बुरा सपना साबित हो रहा है। पहले भारत के हाथों हार और अब बांग्लादेश के हाथो आज पाक को हार का सामना करना पड़ा। रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान एशिया कप से बाहर हो गया। बांग्लादेश 6 मार्च को भारत के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में भि़ड़ेगा #Asia Cup 2016: भारत से हारने पर पाकिस्तानी मॉडल ने कैप्टल अफरीदी को पागल कहा
#Asia Cup: धोनी बने 200 छक्के मरने वाले विश्व के पहले कप्तान
रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश की ओर से सौम्य सरकार ने शानदार 48 रन की पारी खेली। लेकिन मैच के हीरो बाग्लादेश के महमदुल्लाह रहे जिन्होंने ताबड़तोड़ 22 रन की पारी खेल पाक के एशिया कप के सपने को चूर कर दिया। भारत-श्रीलंका के खिलाफ मैच में ये 5 बातें बनी चर्चा की वजह
बांग्लादेश की ओर से सरकार और सब्बीर रहमान के बीच बेहतर साझेदारी हुई और दोनों ने टीम का स्कोर 83 रन तक पहुंचाया। लेकिन इसके बाद लगातार गिरे दो विकेट के बाद मैच पाक के पाले में जाता दिख रहा था। लेकिन मोहम्मद सामी के एक ओवर में दो नो बॉल और महंगे ओवर ने पाकिस्तान के अरमान पर पानी फेर दिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश के सामने 130 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में बांग्लादेश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया।
पाकिस्तान की ओर से सरफराज अहमद ने 58 और शोएब मलिक ने 41 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से अल अमीन हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किये। जबकि अराफात सनी ने 2 विकेट झटके।
देखने वाली बात यह होगी कि 6 मार्च को बंगाल के टाइगर भारत को हरा पहली बार एशिया कप अपने नाम कर पाते हैं या नहीं। गुरुवार को भारत की भिंड़त यूएई के साथ है।