U19 चैम्पियन बनने के बाद बांग्लादेश के कप्तान ने बताया बदला लेने का बेस्ट तरीका
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच दक्षिण अफ्रीका में U19 विश्व कप फाइनल एक गर्म मामले में तब्दील हो गया लेकिन बांग्लादेश टीम के कप्तान अकबर अली ने अपनी टीम को शांत रखा और दबाव में खुद को बिखरने नहीं दिया। फाइनल के दिन, युवा कप्तान ने 43 रनों की नाबाद पारी खेली थी जो कम स्कोर वाले मैच में अहम साबित हुई।
अच्छी खिलाड़ियों की बड़ी पहचान यह होती है कि वे कम उम्र से ही सीखने के जरूरी पाठ कभी नहीं छोड़ते। भारत के खिलाफ रन-चेज में उन्होंने 16 डॉट गेंदें खेलीं, जो उनके सरासर धैर्य की परीक्षा थी। अकबर ने दबाव और विरोधियों से निपटना के लिए अपनी जरूरी पाठ सीखने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया है कि विरोधी के तेवरों का जवाब देने का सबसे अच्छा तरीका केवल उसकी ओर देखकर मु्सकराना है।

'अपनी भावना को छिपाने की कोशिश करता हूं'
"मैंने कहीं पढ़ा कि मुस्कुराना सबसे अच्छा बदला है।" गुरूवार को अपने गृहनगर रंगपुर रवाना होने से पहले अकबर ने कहा कि मैं मुस्कराना सीख गया हूं।
"मैं अपनी भावना को छिपाने की कोशिश करता हूं। हर कोई उत्साहित हो जाता है लेकिन मैं जितना संभव हो उतना कम अपना उत्साह दिखाने की कोशिश करता हूं। मैं अपनी भावना को सबके सामने छिपाने की कोशिश करता हूं।"
'किसी-किसी का किस्मत अच्छा है'- ये है सचिन की फोटो पर गांगुली का मजेदार जवाब

फाइनल के बाद मची हाथा-पाई के बाद क्या बोले
बता दें कि रकीबुल हसन के विजयी शॉट मारने के बाद, दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथापाई हुई। बाद में, आईसीसी को हस्तक्षेप करना पड़ा और पांच क्रिकेटरों को दंडित किया गया। इन सबके बावजूद, अकबर ने भारतीय खिलाड़ियों और उनके सहायक कर्मचारियों की सराहना की।
"जब हम होटल लौटे तो हम होटल में भारतीय खिलाड़ियों के साथ दो दिन रहे और हमने उनके साथ खूब गपशप की। भारत के खिलाड़ियों और कोच ने हमारी सराहना की, "उन्होंने कहा।

निजी जीवन की उथल-पुथल से भी परेशान थे-
बांग्लादेश का यह युवा कप्तान अपने निजी जीवन में भी भारी उथल-पुथल की लड़ाई लड़ रहा था। उनकी बहन का निधन हो गया था। उनके परिवार ने शुरुआत में उन्हें इस खबर के बारे में नहीं बताया क्योंकि उन्हें लगा था कि इससे खेल से अकबर का ध्यान हट जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
