T-20 : बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, जीत दर्ज कर रचा इतिहास

BAN vs AUS 1st T20I Highlights: Nasum Ahmed & Shakib Al Hasan Shines as BAN beat AUS |वनइंडिया हिंदी

ढाका : बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी है। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित्त करते हुए 23 रन से मैच अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसके साथ बांग्लादेश ने इतिहास भी रच दिया। दरअसल, बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली जीत है जो महमुदुल्लाह की कप्तानी में आई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ हुए सभी 4 मैचों में जीत दर्ज की थी।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 131 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली, जबकि मोहम्मद नैम ने 30, महमुदुल्लाह ने 20 व अफीफ हुसैन ने 23 रनों का योगदान दिया। जोश हेजलवुडज ने 24 रन देकर 3 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने 2 जबकि एडम जांपा व एंड्रयू टाए ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य छोटा था, लेकिन दिग्गज बल्लेबाजों से भरी ऑस्ट्रेलियाई टीम फेल साबित हो गई। मेहंद हसन ने मैच की पहली गेंद पर ही एलेक्स कैरी को बोल्ड मारकर टीम को पहली सफलता दिला थी। इसके बाद नसुम अहमद ने मैच के दूसरे ओवर की चाैथी गेंद पर जोश फिलिप्स (9) को आउट कर कंगारूओं को बैकफुट पर ला दिया। हालांकि तीसरे नंबर पर आए मिचेल मार्श ने पारी संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह भी 45 गेंदों में 45 रन ही बना सके। मार्श के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। देखते ही देखते पूरी टीम 108 रनों पर ढेर होकर 23 रनों से मैच हार गई।

बांग्लादेश के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन नसुम अहमद ने किया जिन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए। मुश्ताफिजुर रहमान व शोरिफुल इस्लाम ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मेहंदी हसन व शाकिव अल हसन ने 1-1 विकेट लिया।

Story first published: Tuesday, August 3, 2021, 22:46 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+