बड़े बदलाव की तैयारी में BCCI, खत्म हो सकती है कोच पद के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड मुख्य कोच पद के चुनाव को लेकर बड़ा बदलाव करने जा रहा है। दरअसल अनिल कुंबले द्वारा भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देने के बाद कोच पद को लेकर तरह-तरह के विवाद सामने आ रहे हैं। अब खबर है कि बीसीसीआई इन्हीं विवादों से बचने के लिए टीम इंडिया के मुख्य कोच की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया को खत्म करने पर विचार कर रही है।

आपको बता दें कि अभी भारतीय टीम के मुख्य कोच को चुनने के लिए क्रिकेट अडवाइजरी कमेटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कमेटी में तीन पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल सौरव गांगुली और रवि शास्त्री को लेकर कोच की नियुक्ति पर विवाद गहरा गया था।

हालांकि अब खबर है कि इसी तरह के विवादों को खत्म करने को लेकर बीसीसीआई इंटरव्यू सिस्टम को खत्म करने की बात कर रही है। वहीं, टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए आवेदक पूरी तरह से मैदान में है लेकिन अभी भी किसी को इस बात की कोई खबर नहीं है कि नियुक्ति कैसे होनी है। आपको बता दें कि बीसीसीआई द्वारा मुख्य कोच पद के लिए दोबारा आवेदन मंगाए जाने की अंतिम तिथि (9 जुलाई) आज है। वहीं पहले खबरें आईं थी कि नए कोच को लेकर प्रक्रिया 10 जुलाई को पूरी की जाएगी। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नए कोच को लेकर अंतिम फैसला बीसीसीआई करेगी या फिर क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी?

Story first published: Sunday, July 9, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+